Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
रक्षा व सुरक्षा
01 Sep, 2026

सीमा के पास पुल से गिरे बीएसएफ एएसआई, मौत

फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक नाकाबंदी के दौरान वाहन जांच कर रहे बीएसएफ के सहायक उपनिरीक्षक लख्खा सिंह पुल से गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

फाजिल्का, 01 सितंबर।

भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट फाजिल्का जिले के नूरशाह गांव के पास एक पुल से गिरने के कारण सीमा सुरक्षा बल के सहायक उपनिरीक्षक लख्खा सिंह की मौत हो गई। वह बीएसएफ की 19वीं बटालियन में तैनात थे और घटना के समय पुल पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार ड्रेन के पुल पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मोगा जिले के रहने वाले लख्खा सिंह ने एक संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी तलाशी शुरू की। जांच के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से नीचे जा गिरे।

बताया गया कि पुल के एक हिस्से में रेलिंग नहीं लगी होने के कारण हादसा हुआ। नीचे गिरने से एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद बीएसएफ जवानों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला और उपचार के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने पुल की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई है। स्थानीय निवासी जागीर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि ड्रेन के इस पुल के एक ओर लंबे समय से रेलिंग नहीं है। सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से यहां हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटना की जानकारी संबंधित पुलिस थाने को भी दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़