Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
चुनाव
01 Sep, 2026

पंजाब विश्वविद्यालय चुनाव में अभाविप की लगातार दूसरी जीत पर नेताओं ने दी बधाई

पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अभाविप की लगातार दूसरी अध्यक्ष पद की जीत पर राजनाथ सिंह, अमित शाह सहित कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

नई दिल्ली, 01 सितंबर।

पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत को लेकर देश के कई प्रमुख नेताओं ने परिषद के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पीयूष गोयल समेत कई नेताओं ने इस जीत पर शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह निर्णायक जनादेश युवाओं के ‘राष्ट्र प्रथम’ के आदर्श में अटूट विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेगी।

गृहमंत्री अमित शाह ने लगातार दूसरी जीत को युवा शक्ति के ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा में विश्वास का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि परिषद के कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए छात्रहित के लिए संकल्पित भाव से काम करते रहेंगे।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह शानदार जीत इस बात का संकेत है कि आज का युवा सकारात्मक सोच, स्पष्ट विचार और काम करने वाली टीम के साथ खड़ा है। उन्होंने परिषद के कार्यकर्ताओं को छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस सफलता को विश्वविद्यालय के युवाओं के विश्वास के साथ परिषद के कार्यकर्ताओं की वर्षों की मेहनत, प्रतिबद्धता और छात्रहित के प्रति समर्पण की जीत बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित परिषद के कार्यकर्ता विद्यार्थियों की आवाज बनकर विश्वविद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लगातार दूसरी जीत को युवा शक्ति के राष्ट्रनिष्ठ विचार और संकल्प का सकारात्मक संदेश बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद से भारत के युवाओं का स्वाभाविक जुड़ाव रहा है और आयातित विचार देश की एकता तथा अखंडता को नुकसान नहीं पहुंचा पाए हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने परिषद की टीम और अध्यक्ष पद पर विजयी अंकित बिधान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लगातार दूसरी ऐतिहासिक जीत बताती है कि देश का युवा राष्ट्रवाद, राष्ट्र प्रथम और भारतीयता के गौरव को अपनी राजनीति की दिशा बना रहा है। उन्होंने युवा शक्ति को नए भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी परिषद की लगातार दूसरी ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प और युवा शक्ति के प्रति विद्यार्थियों के अटूट विश्वास का सशक्त प्रमाण बताया।

उन्होंने विश्वास जताया कि परिषद के कार्यकर्ता युवाओं की आकांक्षाओं को आवाज देते हुए छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित के लिए इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवार अंकित बिधान ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। इस चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के छात्र संगठन ने परिषद को समर्थन दिया था। पिछले चुनाव में भी परिषद का उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर विजयी हुआ था।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़