Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हिंदी सिनेमा
05 Oct, 2026

कैंची धाम पहुंची ‘हनुमान अंश’ की टीम, बाबा नीम करौली के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन किए और उत्तराखंड की संस्कृति व आध्यात्मिक विरासत की सराहना की।

देहरादून, 05 अक्टूबर।

]फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम सोमवार को नैनीताल स्थित कैंची धाम पहुंची। टीम के सदस्यों ने बाबा नीम करौली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने धाम में दर्शन की व्यवस्थाओं और वहां चल रहे विकास कार्यों की सराहना की। टीम ने उत्तराखंड की संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और आतिथ्य की भी प्रशंसा की।

फिल्म टीम ने कैंची धाम में दर्शन की सुगम व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। सदस्यों ने कहा कि बेहतर व्यवस्थाओं के कारण उन्हें सहजता से बाबा नीम करौली के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उत्तराखंड में मिले सम्मान, स्नेह और अपनत्व को भी उन्होंने यादगार बताया।

फिल्म के अभिनेता शोभिनव सत्या, अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी और निर्माता रागिनी सोना खटीमा में आयोजित आदि रंगोत्सव-2026 में भी शामिल हुए। उन्होंने वहां उत्तराखंड की लोक संस्कृति, लोकनृत्य, ढोल-दमाऊं और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियां देखीं। टीम ने इस अनुभव को भी यादगार बताया।

टीम के सदस्यों ने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक खूबसूरती के साथ इसकी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत भी देश-दुनिया के लोगों को आकर्षित करती है। उन्होंने लोगों से चारधाम यात्रा समेत राज्य के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए उत्तराखंड आने की अपील की।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत के दो सप्ताह धीमी कमाई के बाद तीसरे सप्ताह से फिल्म के कारोबार में तेजी आई। इसके बाद फिल्म ने घरेलू और वैश्विक स्तर पर अच्छी कमाई की। अब तक फिल्म देशभर में 300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी है और इसे दर्शकों का समर्थन मिल रहा है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़