Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
चुनाव
09 Oct, 2026

पांच विधानसभा और असम की एक लोकसभा सीट पर मतगणना, पुडुचेरी में अशोक आनंद जीते

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की पांच विधानसभा सीटों तथा असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है और पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर अशोक आनंद ने जीत दर्ज की है।

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर।

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के साथ असम की एक लोकसभा सीट के लिए भी मतगणना जारी है। इन सीटों पर चुनावी मुकाबले के नतीजों पर राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं।

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। नंदीग्राम सीट सुवेंदु अधिकारी के भवानीपुर सीट अपने पास रखने के फैसले के बाद खाली हुई थी। भवानीपुर में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था। वहीं, रेजीनगर सीट आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में रेजीनगर और नौदा, दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी।

तमिलनाडु की मदुरंतकम (अनुसूचित जाति) और धारापुरम (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीटों पर भी मतगणना हो रही है। हालिया विधानसभा चुनाव में इन सीटों से अन्नाद्रमुक की मरगाथम कुमारवेल और पी. सत्यबामा विजयी हुई थीं। दोनों उन बागी विधायकों में शामिल थीं, जिन्होंने मुख्यमंत्री विजय की तमिलगा वेत्री कझगम सरकार के विश्वास मत के दौरान समर्थन किया था। बाद में दोनों ने इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ दल का दामन थाम लिया था।

पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर भी उपचुनाव कराया गया। मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस के प्रमुख एन. रंगासामी ने विधानसभा चुनाव में थट्टनचावडी और मंगलम, दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। उन्होंने मंगलम सीट अपने पास रखी और थट्टनचावडी से इस्तीफा दे दिया। इस सीट पर उनके उम्मीदवार अशोक आनंद ने जीत दर्ज की है।

असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हुआ। यह सीट प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उन्होंने 2024 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीता था। बाद में भाजपा में शामिल होकर उन्होंने हालिया विधानसभा चुनाव में दिसपुर सीट से जीत हासिल की।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़