प्रधानमंत्री ने मंगलवार को इंटरनेट मीडिया मंच एक्स पर ब्लूमबर्ग के संस्थापक माइकल ब्लूमबर्ग की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर पैदा कर रही है।
मोदी ने माइकल ब्लूमबर्ग से सुबह हुई मुलाकात का उल्लेख करते हुए भारत में कंपनी के 30 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक विकास की संभावनाएं व्यापक हैं और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।
इससे पहले माइकल ब्लूमबर्ग ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने तेज आर्थिक वृद्धि दर्ज की है और वैश्विक नेतृत्व में अपनी भूमिका को मजबूत किया है। उन्होंने भारत के भविष्य को लेकर प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं का भी उल्लेख किया।
ब्लूमबर्ग के अनुसार, प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में भारत में कंपनी के 30 वर्ष पूरे होने और देश में अपनी गतिविधियों का विस्तार करने की योजनाओं पर चर्चा हुई। साझा की गई तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी और माइकल ब्लूमबर्ग की अलग-अलग अवसरों पर हुई मुलाकातों की झलक दिखाई गई।














