Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
15 Oct, 2026

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मारपीट और हत्या की साजिश का केस दर्ज

उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ मारपीट, धोखाधड़ी, जालसाजी, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और हत्या की साजिश के आरोप में देहरादून के कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पारिवारिक कारणों से तबीयत बिगड़ने पर मंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देहरादून, 15 अक्टूबर।

उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ मारपीट, धोखाधड़ी, जालसाजी, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और हत्या की साजिश रचने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने गुरुवार को देहरादून के कैंट थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पारिवारिक कारणों से तबीयत बिगड़ने के बाद मंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शादी के समय वैवाहिक स्थिति छिपाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, शिकायत में रेखा आर्य ने बताया कि उनका विवाह गिरधारी लाल साहू से छह जुलाई 2004 को हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाह के समय साहू ने स्वयं को अविवाहित बताया था, जबकि बाद में उन्हें पता चला कि वह पहले से विवाहित थे और उनके बच्चे भी हैं।

शिकायत के मुताबिक, पति के अन्य महिलाओं से संबंधों का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौच की गई। उन्हें जान से मारने की धमकियां देने और सरकारी आवास पर कर्मचारियों के सामने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने का आरोप भी लगाया गया है।

फर्जी दस्तावेज और हत्या की साजिश का आरोप

मंत्री ने आरोप लगाया कि कथित तौर पर उनके जाली हस्ताक्षरों और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर संबंधित कंपनियों में उन्हें निदेशक पद से हटाया हुआ दर्शाया गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने न तो त्यागपत्र दिया और न ही ऐसे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

शिकायत में एक ऑडियो का भी उल्लेख है, जिसमें कथित तौर पर साहू एक महिला से बातचीत के दौरान उनकी हत्या की साजिश रचते सुनाई दे रहे हैं। रेखा आर्य ने अपनी और अपने नाबालिग बच्चों की सुरक्षा को लेकर खतरा जताया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर कर रहे हैं।

शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में आरोपित का पक्ष तत्काल उपलब्ध नहीं हो सका।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़