Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मौसम
16 Oct, 2026

मध्य प्रदेश में चार दिन और बारिश के आसार, ग्वालियर-शिवपुरी समेत पांच जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से अगले चार दिन तक कई संभागों में बारिश की संभावना है और 20 अक्टूबर के बाद रात में ठंड बढ़ सकती है।

पाल, 16 अक्टूबर।

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण अगले चार दिनों तक कई इलाकों में मौसम प्रभावित रहने का अनुमान है। शुक्रवार को ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना और शिवपुरी में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 17 अक्टूबर को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। 18 और 19 अक्टूबर को भी कुछ क्षेत्रों में वर्षा का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इसके बाद 20 अक्टूबर से रात के तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने का अनुमान है।15 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरे देश से आधिकारिक विदाई हो चुकी है।

इसके बावजूद प्रदेश में सक्रिय मौसमी प्रणालियों के कारण बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश से एक ट्रफ गुजर रही है और उत्तरी हिस्से में दो मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं। इनके प्रभाव से आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव बना रह सकता है।शुक्रवार को पांच जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, 17 अक्टूबर को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में बारिश हो सकती है। इन जिलों में 18 और 19 अक्टूबर को भी वर्षा होने का अनुमान है।इससे पहले गुरुवार को नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड और शिवपुरी में हल्की बारिश दर्ज की गई।

इन क्षेत्रों में बादल छाए रहे और आंधी जैसी स्थिति भी बनी।बारिश के बीच प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 अक्टूबर के बाद रात में ठंड का प्रभाव और बढ़ सकता है। अनूपपुर जिले का अमरकंटक सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।इसके अलावा शाजापुर में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री, भोपाल में 17.6 डिग्री और इंदौर तथा बालाघाट के मलाजखंड में 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रायसेन और छिंदवाड़ा में रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़