नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जगदेव पथ स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति (मून क्लब) के पंडाल में मां दुर्गा की पूजा की। इसके बाद दोनों नेता बोरिंग रोड पर कृष्णा अपार्टमेंट के सामने स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति भद्र काली मंदिर और बोरिंग रोड चौराहे के पूजा पंडाल में भी पहुंचे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिहार के लोगों को दुर्गा पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और बिहार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए समृद्धि की नई ऊंचाइयों को हासिल करे।
पूजा पंडालों में दर्शन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद संजय मयूख, बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, जिलाधिकारी कुंदन कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस दौरान पूजा समितियों के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित थे।














