Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
17 Oct, 2026

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और रामालय ट्रस्ट के गठन की मांग, 20 अक्टूबर से यात्रा निकालेंगे दिग्विजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, राम मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन और धार्मिक स्थलों के लेखा-परीक्षण की मांग करते हुए 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक यात्रा निकालने की घोषणा की।

भोपाल, 17 अक्टूबर।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के पुनर्गठन और 'रामालय ट्रस्ट' बनाने का प्रस्ताव रखा है। उनका सुझाव है कि नए ट्रस्ट में विभिन्न पीठों के शंकराचार्य, रामानंद संप्रदाय के संत, निर्मोही अखाड़े और गोरखनाथ मठ के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए।

इंदौर प्रेस क्लब में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने बताया कि वह 20 अक्टूबर से 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' शुरू करेंगे। यह यात्रा उज्जैन के महाकाल मंदिर से प्रारंभ होकर ओरछा स्थित रामराजा मंदिर के रास्ते अयोध्या के श्रीराम मंदिर तक पहुंचेगी। करीब 930 किलोमीटर लंबी इस यात्रा का उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा, धार्मिक आस्था में पारदर्शिता और आम लोगों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यात्रा का ध्येय वाक्य 'यतो धर्मस्ततो जय:' रखा गया है।

दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा राजनीतिक दलों को सूची की उपयोगी डिजिटल प्रतियां उपलब्ध कराने की बात कही।

राम मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन और दान की जांच की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को भंग कर नया 'रामालय ट्रस्ट' गठित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इसमें धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को जगह मिलनी चाहिए और राजनेताओं को इससे दूर रखा जाना चाहिए।

उन्होंने महाकाल मंदिर, रामराजा मंदिर और श्रीराम जन्मभूमि सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दान, आय-व्यय और भूमि लेन-देन की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही इन संस्थानों का नियमित और स्वतंत्र लेखा-परीक्षण कराने पर जोर दिया।

अंकिता भंडारी मामले में भी उठाई मांग

दिग्विजय सिंह ने उत्तराखंड के अंकिता भंडारी प्रकरण में कथित वीआईपी की भूमिका से जुड़े आरोपों की बिना किसी दबाव के निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़िता के परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

उज्जैन से शुरू होगी यात्रा

यात्रा के शुभारंभ के दिन 20 अक्टूबर को सुबह आठ बजे उज्जैन के बालाजी गार्डन में जनकल्याण की कामना से पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद यात्रा तराना, शाजापुर, सारंगपुर, राजगढ़, चाचौड़ा, आरोन, अशोकनगर, चंदेरी, तालबेहट और ओरछा सहित विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों के रास्ते अयोध्या पहुंचेगी।

यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ पांच रंगों वाला धर्म ध्वज भी शामिल रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यात्रा सुबह आठ बजे शुरू होगी। करीब नौ किलोमीटर चलने के बाद भोजन के लिए विश्राम होगा और दोपहर तीन बजे फिर यात्रा शुरू होगी। प्रतिदिन लगभग 15 किलोमीटर चलने की योजना है।

पत्रकार वार्ता के दौरान इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, के.के. मिश्रा, सुरजीत सिंह चड्ढा, अमित चौरसिया और नीलाभ शुक्ला सहित कई नेता मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़