Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
17 Oct, 2026

नितिन नवीन ने शुरू किया कुम्हरार सेवा सहायता पोर्टल, डिजिटल माध्यम से दर्ज होंगी जनसमस्याएं

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना में कुम्हरार सेवा सहायता पोर्टल का लोकार्पण किया, जिसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं संबंधित विभागों और अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे।

पटना, 17 अक्टूबर।

कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जनहित से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए ‘कुम्हरार सेवा सहायता पोर्टल’ शुरू किया गया है। शनिवार को राजेंद्र नगर स्थित गणपति उत्सव हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पोर्टल का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। पोर्टल का नाम ‘कुम्हरार सेवा सहायता पोर्टल-आपका विधायक आपके साथ सदैव समर्पित’ रखा गया है।

इस डिजिटल मंच के माध्यम से क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे दर्ज करा सकेंगे। इसका उद्देश्य शिकायतों को संबंधित विभागों और अधिकारियों तक पहुंचाना तथा समाधान की प्रक्रिया को सरल और व्यवस्थित बनाना है। साथ ही, यह पोर्टल जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद को मजबूत करने में मदद करेगा।

कार्यक्रम में संजय सरावगी ने कहा कि तकनीक का वास्तविक लाभ तभी है, जब वह समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उनके अनुसार, डिजिटल माध्यम से जनसमस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने की पहल से जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही और जनता के साथ समन्वय मजबूत हो सकता है।

विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि पोर्टल शुरू करने का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना और जनहित के मुद्दों के समाधान को आसान बनाना है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई।

कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. आरएन सिंह, पद्मश्री डॉ. शांति राय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान, पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण कुशवाहा, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलू सहित पार्टी पदाधिकारी, वार्ड पार्षद और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़