Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
17 Oct, 2026

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर में नए प्रधान डाकघर का किया लोकार्पण, गांवों में भी किया संवाद

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर में 2.35 करोड़ रुपये से बने प्रधान डाकघर का लोकार्पण किया और सेमरखेड़ी व चंदेरी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

भोपाल, 17 अक्टूबर।

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को अशोकनगर में लगभग 2 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवनिर्मित प्रधान डाकघर भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि डाक विभाग डिजिटल युग के साथ कदमताल करते हुए स्वयं को आधुनिक बना रहा है और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। डाकघर अब केवल पत्रों के आदान-प्रदान का केंद्र नहीं, बल्कि डाक, वित्तीय और नागरिक सेवाओं का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं।

सिंधिया ने बताया कि नए भवन की डिजाइन स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार की गई है। इसमें अशोकनगर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। ‘जन सेवा कनेक्ट’ थीम पर आधारित सुविधा केंद्र के माध्यम से स्पीड पोस्ट, बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, आधार, पार्सल और पासपोर्ट सहित विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

इससे पहले सिंधिया ने चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमरखेड़ी में ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों, किसानों और महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाएं गांवों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने हितग्राहियों से योजनाओं के लाभ और उनके अनुभव भी जाने।

ग्राम चौपाल के दौरान सिंधिया ने किसान का उत्साह बढ़ाने के लिए सजी-धजी बैलगाड़ी की सवारी की। रंग-बिरंगी पगड़ी पहने उन्होंने बैलगाड़ी पर खड़े होकर ग्रामीणों का अभिवादन किया।

इसके बाद चंदेरी की किला कोठी में उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़