Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
19 Oct, 2026

राहुल गांधी के बयान पर शिवराज सिंह का पलटवार, बोले- 99 बार लॉन्चिंग में फेल हुए, भाजपा की एक्सपायरी डेट बता रहे

राहुल गांधी के भाजपा की एक्सपायरी डेट नजदीक होने संबंधी बयान पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए उनकी राजनीतिक लॉन्चिंग पर कटाक्ष किया और भाजपा के नेतृत्व तथा जनता के समर्थन का उल्लेख किया।

भोपाल, 19 अक्टूबर।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाजपा की राजनीतिक विदाई नजदीक होने संबंधी बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी की राजनीतिक शुरुआत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो 99 बार अपनी लॉन्चिंग के गुणवत्ता परीक्षण में विफल रहे, वे भाजपा की एक्सपायरी डेट बता रहे हैं।

सोमवार को मीडिया से बातचीत में चौहान ने राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बातचीत का वीडियो अपने सोशल मीडिया खाते पर भी साझा किया। चौहान ने भाजपा को केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का महायज्ञ बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी गरीबों के कल्याण और महिलाओं, युवाओं तथा किसानों को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का भरोसा कायम है।

गोवा में राहुल गांधी ने की थी टिप्पणी

दरअसल, राहुल गांधी ने 18 अक्टूबर को गोवा के मडगांव में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि वोट चोरी की योजना प्रधानमंत्री बनाते हैं, अमित शाह उसे लागू कराते हैं और ज्ञानेश कुमार उसे अंजाम देते हैं। इसी दौरान उन्होंने भाजपा की एक्सपायरी डेट नजदीक आने की बात कही थी।

राहुल गांधी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने आपातकाल का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पहले भी कई लोगों ने भाजपा को समाप्त करने के प्रयास किए थे और देश को जेलखाना बना दिया गया था, लेकिन जनता ने चुनाव के माध्यम से अपना जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा आगे भी देश की सेवा करती रहेगी।

विकसित भारत के निर्माण पर दिया जोर

मीडिया से बातचीत से पहले चौहान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ‘रिजीम चेंज गैंग’ पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि आज का भारत न झूठे नैरेटिव से प्रभावित होता है, न षड्यंत्रों से डरता है और न ही देश को कमजोर करने वाली सोच के सामने झुकता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास केवल प्रचार से नहीं, बल्कि काम, संकल्प और नेतृत्व की ईमानदारी से बनता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के बढ़ते सम्मान, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के निर्माण का भी उल्लेख किया। चौहान ने आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई तथा देश की प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि देश के 140 करोड़ नागरिक बेहतर भविष्य, राष्ट्रीय सम्मान और स्वाभिमान चाहते हैं।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़