Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
19 Oct, 2026

राजमार्गयात्रा ऐप पर टोल प्लाजा फीडबैक सुविधा शुरू, यात्रियों की राय से सुधरेंगी सेवाएं

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राजमार्गयात्रा ऐप पर टोल प्लाजा फीडबैक सुविधा शुरू की है, जिससे यात्री अपनी रेटिंग और टिप्पणियों के जरिए सेवाओं में सुधार के लिए सुझाव दे सकेंगे।

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर।
राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राजमार्गयात्रा मोबाइल ऐप पर नई सुविधा शुरू की है। इसके जरिए यात्री टोल प्लाजा से जुड़े अपने अनुभव साझा कर सकेंगे और सेवाओं में आने वाली दिक्कतों की जानकारी दे सकेंगे।

इस पहल का उद्देश्य यात्रियों की भागीदारी बढ़ाकर राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर को सुरक्षित, आसान और सुविधाजनक बनाना है। यात्रियों से मिलने वाली प्रतिक्रियाओं के आधार पर टोल प्लाजा की सेवाओं में सुधार किया जाएगा।

प्राधिकरण के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा पार करने के बाद वार्षिक पास का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को ऐप पर प्रतिक्रिया देने के लिए सूचना मिलेगी। इसके अलावा अन्य उपयोगकर्ता भी ऐप के मेन्यू में दिए गए टोल प्लाजा फीडबैक विकल्प से किसी भी टोल प्लाजा के संबंध में अपनी राय दर्ज कर सकेंगे।

नई व्यवस्था में यात्रियों को निर्धारित पैमाने पर सेवाओं की रेटिंग देने की सुविधा मिलेगी। वे अपनी यात्रा से संबंधित विकल्प चुनने के साथ आवश्यकतानुसार टिप्पणी भी लिख सकेंगे।

इससे टोल प्लाजा पर यात्रियों को होने वाली परेशानियों का पता लगाने और उन सेवाओं की निगरानी करने में मदद मिलेगी, जिनमें सुधार की जरूरत है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़