Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अंतरराष्ट्रीय संबंध
19 Oct, 2026

विदेश मंत्री जयशंकर मुंबई में यूएई और अमेरिकी समकक्षों से करेंगे वार्ता

मुंबई में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज यूएई के विदेश मंत्री और कल अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ द्विपक्षीय बैठकों में शामिल होंगे।

मुंबई, 19 अक्टूबर।

भारत की आर्थिक राजधानी में कूटनीतिक गतिविधियों का दौर शुरू हो गया है, जिसके तहत विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्लाह बिन जायद अल नाहयान से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि यूएई के विदेश मंत्री की यह यात्रा भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने का एक अहम अवसर प्रदान करेगी। दोनों देशों के प्रतिनिधि ऊर्जा, व्यापार व निवेश, फिनटेक, रक्षा तथा कनेक्टिविटी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में चल रही पहलों का आकलन करेंगे और उन्हें आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श करेंगे।

इसी कड़ी में विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर कल मुंबई में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ भी उच्चस्तरीय वार्ता करेंगे। इस दौरान डॉ. जयशंकर अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्री का यह दौरा भारत-अमेरिका संबंधों की व्यापक समीक्षा करने और व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ बनाने का अवसर देगा। इस बैठक में ऊर्जा, व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण व उभरती प्रौद्योगिकियों तथा पारस्परिक हित के अन्य द्विपक्षीय व क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़