Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
21 Oct, 2026

‘पीपल अगेंस्ट एसआईआर’ का 23 अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी मार्च का आह्वान, विपक्ष से जुड़ने की अपील

‘पीपल अगेंस्ट एसआईआर’ समूह ने चुनावी प्रक्रिया और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर 23 अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी जन मार्च का आह्वान किया है और विपक्षी दलों से भागीदारी की अपील की है।

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर।
केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों, वामपंथी दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ‘पीपल अगेंस्ट एसआईआर’ नाम से एक समूह बनाया है। इस संगठन ने 23 अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी जन मार्च निकालने का आह्वान किया है। मार्च के लिए विपक्षी दलों से भी इसमें शामिल होने की अपील की गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित इस मार्च की अपील वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने साझा की है। उन्होंने लोकतंत्र की बहाली और देशभर में जंतर-मंतर स्थापित करने के उद्देश्य से 23 अक्टूबर को जन मार्च में भाग लेने का आह्वान किया।

समूह की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 14 अक्टूबर को छात्र, युवा, किसान, श्रमिक, महिला, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर संगठनों सहित विभिन्न समूहों की बैठक हुई थी। इसमें व्यापक गठबंधन बनाने और लोकतंत्र की बहाली के लिए आंदोलन चलाने पर सहमति बनी। इसी क्रम में 23 अक्टूबर को मार्च आयोजित करने का फैसला किया गया।

अपील में दावा किया गया है कि भारतीय लोकतंत्र गंभीर संकट से गुजर रहा है और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया गया है। इसमें मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप भी लगाए गए हैं। साथ ही चुनाव आयोग पर केंद्र सरकार के शीर्ष नेतृत्व के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया गया है।

प्रकाश राज, परकला प्रभाकर, राकेश टिकैत, अंजली भारद्वाज सहित कई कार्यकर्ताओं ने इस अपील पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें युवाओं, नागरिक समाज के संगठनों और विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के दलों से तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरने का आग्रह किया गया है। इसके लिए ‘हर हाथ में तिरंगा, हर गली में जंतर-मंतर’ का नारा दिया गया है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़