Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
22 Oct, 2026

अखिलेश-आजम मुलाकात पर तावड़े का हमला, बोले- यूपी में अराजकता फैलाने वालों का सपना नहीं होगा पूरा

भाजपा नेता विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर सवाल उठाते हुए सपा पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और उत्तर प्रदेश में दंगा व अराजकता फैलाने वालों को लेकर निशाना साधा।

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर।

भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की रामपुर जेल में बंद आजम खान से मुलाकात को लेकर निशाना साधा है। भाजपा ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सपा तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। पार्टी का कहना है कि दंगा और अराजकता फैलाने के आरोपों से घिरे लोगों के सहारे पीडीए का सपना पूरा नहीं हो सकता।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने गुरुवार को सामाजिक माध्यम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव की मुलाकात पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर ऐसे नेताओं से जेल में जाकर मिलना, जिन पर अराजकता फैलाने के आरोप हैं, समाजवादी पार्टी की राजनीतिक प्राथमिकताओं को दर्शाता है।

तावड़े ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सपा की पिछली सरकार के कार्यकाल को भूली नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित राज्य के कई हिस्सों में दंगे और अव्यवस्था देखने को मिली थी। उनके मुताबिक, प्रदेश के लोग उस दौर को याद करते हैं, जब राज्य में दंगों का माहौल बना था।

भाजपा नेता ने आजम खान का उल्लेख करते हुए उनके लिए गृहमंत्री का पद तय करने से जुड़े कथित सपने पर भी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी सोच उत्तर प्रदेश को विकास के बजाय विनाश की ओर ले जाने वाली है। तावड़े ने कहा कि दंगे और अराजकता फैलाने वालों के सहारे सत्ता हासिल करने की मंशा कभी पूरी नहीं होगी।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़