Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
22 Oct, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से छत्तीसगढ़ दौरे पर, रायपुर और बस्तर के कार्यक्रमों में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर में स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगी तथा जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर, मुरिया दरबार और जनसभा के कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

रायपुर, 22 अक्टूबर।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। 22 और 23 अक्टूबर को होने वाले इस प्रवास के दौरान वे रायपुर और जगदलपुर में आयोजित ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आमंत्रण पर हो रहे इस दौरे के लिए दोनों शहरों में तैयारियां की गई हैं।

राष्ट्रपति आज सुबह 11:15 बजे रायपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगी। यहां से वे सीधे लोक भवन जाएंगी। दोपहर 12:45 बजे आयोजित कार्यक्रम में पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का विशेष स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगी।

इसके बाद शाम चार बजे राष्ट्रपति बुढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नुवाखाई पर्व के अवसर पर आयोजित सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस आयोजन में करीब चार हजार युवाओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद और रायपुर शहर के चारों विधायक भी उपस्थित रहेंगे।

राष्ट्रपति 23 अक्टूबर को सुबह जगदलपुर पहुंचेंगी। वहां सुबह 11 बजे वे बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे सिरहासार भवन में आयोजित पारंपरिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी। यह आयोजन विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

मुरिया दरबार में राष्ट्रपति बस्तर के पारंपरिक जनजातीय नेतृत्व मांझी-चालकी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगी। इसके बाद वे जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान स्थानीय जनजातीय कला और संस्कृति से भी परिचित होंगी।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए रायपुर और जगदलपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन दोनों शहरों में सतर्क है। इस प्रवास को छत्तीसगढ़, विशेषकर बस्तर की जनजातीय पहचान और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता दिलाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़