Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
चुनाव
23 Oct, 2026

बिहार एमएलसी चुनाव: आठ सीटों पर मतदान संपन्न, शिक्षक क्षेत्र में 74.55% तो स्नातक में 43.87% वोटिंग

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए हुए चुनाव में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 43.87 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 74.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

पटना, 23 अक्टूबर।

बिहार विधान परिषद की कुल आठ सीटों के लिए शुक्रवार का मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में शाम चार बजे तक संपन्न हुए इस मतदान में स्नातक क्षेत्रों में 43.87 फीसदी तथा शिक्षक क्षेत्रों में 74.55 प्रतिशत वोट डाले गए।

राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार स्नातक क्षेत्रों में कोसी सीट 52.51 प्रतिशत वोटिंग के साथ शीर्ष पर रही। वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में सारण क्षेत्र में सर्वाधिक 87.16 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत की बात करें तो पटना में 36.19 फीसदी, तिरहुत में 42.15 फीसदी, दरभंगा में 42 फीसदी और कोसी में 52.51 प्रतिशत मतदान हुआ।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना में 56.89 प्रतिशत, सारण में 87.16 प्रतिशत, तिरहुत में 78.10 प्रतिशत तथा दरभंगा में 79 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

दरभंगा स्नातक क्षेत्र के अंतर्गत समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय ब्लॉक परिसर स्थित केंद्र पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक मजबूत और सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए वोट देना बेहद आवश्यक है।

इधर, भाजपा प्रत्याशी नवल यादव ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि अन्य सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त होगी और उनकी जीत पहले से भी बड़ी होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से मिल रहे अपार समर्थन के कारण विरोधी घबराकर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। शिक्षक उन्हें पिछले 30 सालों से जानते हैं, इसलिए इन आरोपों का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

दूसरी तरफ, पटना स्नातक सीट से अनंत सिंह के समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और उनका दावा है कि उनका प्रत्याशी भारी अंतर से जीत दर्ज करेगा। समर्थकों द्वारा आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी व्यक्त की जा रही है।

अनंत सिंह जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं और उन्होंने अपनी पार्टी की नाराजगी के बावजूद उनके लिए जमकर प्रचार किया। वे लगातार यही दोहराते रहे हैं कि वे जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार को किसी भी कीमत पर जीतने नहीं देंगे।

उल्लेखनीय है कि पटना स्नातक क्षेत्र में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां निवर्तमान विधान पार्षद नीरज कुमार जदयू से, दिलीप कुमार राजद से और जन सुराज पार्टी समर्थित अनुज सिंह चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़