Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
23 Oct, 2026

नई विश्व व्यवस्था में भारत निभाएगा अहम भूमिका, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन में दिया बड़ा संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी व्यवस्था के विफल होने से नई विश्व व्यवस्था का उदय हो रहा है जिसमें भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में पुरानी व्यवस्था के विफल होने के कारण एक नई विश्व व्यवस्था आकार ले रही है। उन्होंने जोर दिया कि भारत इस नई व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और उन्होंने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण का आह्वान किया।

बीती शाम नई दिल्ली में 'अ वर्ल्ड बिटवीन ऑर्डर्स' विषय पर आयोजित सम्मेलन में अपना मुख्य भाषण देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी के आगमन ने नई शक्तियों और आवाजों को जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया को मजबूत करने के लिए स्वयं की क्षमताओं को बढ़ा रहा है।

प्रधानमंत्री ने बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ की आवाज को उसका उचित स्थान मिलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग केवल अच्छे समय तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि संकट के दौरान भी प्रभावी होना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। उन्होंने "पावर टू एम्पावर" का विजन प्रस्तुत करते हुए कहा कि विकसित भारत केवल देश की प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि बेहतर दुनिया की गारंटी भी है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते हुए वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को मजबूती प्रदान कर रहा है। भारत अब विश्व के साथ केवल बैक ऑफिस के रूप में नहीं, बल्कि ब्रेन ऑफिस के रूप में काम कर रहा है। दुनिया के आधे से अधिक ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर भारत में होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि ये केंद्र बेसिक सपोर्ट सेवाओं से आगे बढ़कर अब एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग, इंजीनियरिंग, एनालिटिक्स और उत्पाद विकास पर काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने सचेत करते हुए कहा कि एक तरफ जब दुनिया नई व्यवस्था की तलाश कर रही है, तो दूसरी तरफ कुछ लोग भारत में अराजकता पैदा करने का सपना देख रहे हैं। जब वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल मची है, ऐसे समय में एक सशक्त भारत की छवि पूरी दुनिया के सामने जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग विदेश जाकर देश की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग विदेशों में जाकर भारत को बदनाम करते हैं।

इसी कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि दुनिया भर में अशांति के कई मामलों में बाहरी प्रोत्साहन और समर्थन मिला है, जिसे कुछ लोग अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के साधन के रूप में देखते हैं। एक सवाल के जवाब में डॉ. जयशंकर ने कहा कि जैसे-जैसे दुनिया बदली है, सीमाहीन राजनीति का विस्तार हुआ है, तकनीक फैली है और वैश्विक अर्थव्यवस्था एकीकृत हुई है, वैसे-वैसे अस्थिरता और उथल-पुथल लगातार बढ़ी है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़