मीरजापुर, 20 मार्च।
विंध्यवासिनी धाम में नवरात्र मेला चल रहा था, तभी जनपद आजमगढ़ के थाना देवगांव निवासी दरोगा राजेंद्र प्रसाद रत्नाकर की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई। जयपुरिया गेट के पास ड्यूटी करते समय उनका बीपी बढ़ गया और वे गिर पड़े।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत एम्बुलेंस मंगाई और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक तौर पर हार्ट अटैक की संभावना जताई जा रही है। समय पर इलाज मिलने से उनकी हालत में सुधार देखा जा रहा है और डॉक्टर लगातार निगरानी रखे हुए हैं।
घटना के कारण मेला क्षेत्र में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मची, लेकिन प्रशासन ने तुरंत स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। एडीएम अजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और राहत कार्य का ध्यान रखा।











