टॉप न्यूज़
15 Apr, 2026

वैश्विक तनाव के बीच थोक महंगाई में लगातार तेजी जारी

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच थोक महंगाई लगातार पांचवें महीने बढ़ते हुए 3.88 प्रतिशत पर पहुंच गई है। ईंधन, बिजली और विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में हुई वृद्धि के कारण महंगाई का दबाव और अधिक गहरा गया है।

नई दिल्ली, 15 अप्रैल।

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच खुदरा महंगाई के बाद अब थोक महंगाई दर भी लगातार पांचवें महीने बढ़कर 3.88 प्रतिशत पर पहुंच गई है। फरवरी में यह दर 2.13 प्रतिशत और मार्च 2025 में 2.25 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित यह वृद्धि मुख्य रूप से ईंधन, बिजली और विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण हुई है। मंत्रालय ने बताया कि कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, गैर-खाद्य वस्तुएं, बेसिक मेटल, अन्य विनिर्माण और खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से महंगाई दर में इजाफा हुआ है।

आंकड़ों के मुताबिक ईंधन और बिजली श्रेणी में महंगाई फरवरी की 3.78 प्रतिशत की गिरावट (डिफ्लेशन) से बढ़कर मार्च में 1.05 प्रतिशत हो गई। कच्चे तेल की महंगाई दर फरवरी के -1.29 प्रतिशत से बढ़कर मार्च में 51.57 प्रतिशत तक पहुंच गई।

विनिर्मित उत्पादों की महंगाई दर भी फरवरी के 2.92 प्रतिशत से बढ़कर मार्च में 3.39 प्रतिशत हो गई, जबकि खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर घटकर 1.90 प्रतिशत रही, जो फरवरी में 2.19 प्रतिशत थी। सब्जियों की महंगाई भी घटकर 1.45 प्रतिशत पर आ गई, जबकि पिछले महीने यह 4.73 प्रतिशत थी।

इससे पहले उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई मार्च में बढ़कर 3.4 प्रतिशत हो गई थी, जो फरवरी में 3.21 प्रतिशत थी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में मौद्रिक नीति में ब्याज दरों को यथावत रखा था और नीति निर्धारण में खुदरा महंगाई को मुख्य आधार माना जाता है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़