अपराध
19 Apr, 2026

रायपुर में युवक पर हमला कर लूट, चाकू से घायल कर फरार हुए बदमाश

रायपुर में देर रात बदमाशों ने युवक को चाकू मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

रायपुर, 19 अप्रैल।

राजधानी रायपुर में देर रात एक युवक के साथ चाकू मारकर लूट की वारदात सामने आई है। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है, जहां कैटरिंग का कार्य कर लौट रहे युवक को बदमाशों ने निशाना बनाया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात शंकर नगर से कचना-मंदिर हसौद मार्ग पर जा रहे बाल करण वर्मा को अज्ञात बदमाशों ने रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने पता पूछने का बहाना बनाकर युवक को रुकवाया और जैसे ही उसने मोटरसाइकिल रोकी, लुटेरों ने उसकी गाड़ी की चाबी निकाल ली।

इसके बाद बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके जांघ, घुटना, हाथ और पैर में चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी युवक का पर्स और मोटरसाइकिल की चाबी लेकर तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने युवक को सड़क पर घायल अवस्था में देखा और उसे तत्काल मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़