हरियाणा
01 Apr, 2026

यमुनानगर में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर प्रशासन ने चलाया सख्त अभियान

यमुनानगर में प्रशासन ने व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त कर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

यमुनानगर, 01 अप्रैल।

यमुनानगर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में छछरौली उपमंडल क्षेत्र में विशेष जांच के दौरान विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से नौ घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

उपमंडल अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार घरेलू गैस की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और दुरुपयोग को रोकने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें लगातार बाजारों और व्यावसायिक स्थलों पर निरीक्षण कर रही हैं।

जांच अभियान के दौरान प्रतापनगर क्षेत्र की दुकानों से पांच घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जबकि गांव चुहड़पुर कलां में मिठाई की दुकानों से चार सिलेंडर कब्जे में लिए गए। इस दौरान ढाबों, होटलों, रेहड़ी संचालकों और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में गैस सिलेंडरों के उपयोग की बारीकी से जांच की गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग केवल घरेलू कामों के लिए किया जाना चाहिए, जबकि व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अलग श्रेणी के सिलेंडर निर्धारित हैं। नियमों का उल्लंघन न केवल अवैध है, बल्कि इससे सुरक्षा संबंधी गंभीर खतरे भी उत्पन्न हो सकते हैं।

निरीक्षण के दौरान प्रतापनगर स्थित एक गैस एजेंसी के स्टॉक की भी जाँच की गई, ताकि वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। प्रशासन ने सभी व्यापारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित मानकों का पालन करें और चेतावनी दी है कि भविष्य में उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़