वाराणसी, 03 अप्रैल 2026।
वाराणसी के बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) क्षेत्र को आगामी तीन दिनों के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। यह निर्णय विक्रमादित्य कार्यक्रम के चलते सुरक्षा कारणों से लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (वरुणा) प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह व्यवस्था अगले 72 घंटे तक प्रभावी रहेगी, ताकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की असुरक्षा न हो।
पुलिस उपायुक्त ने कहा कि 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक बरेका क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति हॉट बैलून, ड्रोन या अन्य उड़ने वाली वस्तु का उपयोग नहीं कर सकेगा। अगर कोई नियम का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ बीएनएस की धाराओं में तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि विक्रमादित्य कार्यक्रम की सुरक्षा के मद्देनजर बरेका क्षेत्र को एक निर्धारित परिधि में रखा गया है। इस दौरान केवल सुरक्षा एजेंसियों को ड्रोन या अन्य तकनीकी उपकरणों के उपयोग की अनुमति रहेगी। सुरक्षा के इन कड़े इंतजामों से आयोजन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचाव सुनिश्चित होगा।











