रायपुर, 26 मार्च 2026।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम देर रात जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर विज्ञापित पदों का 15 गुना यानी 3975 अभ्यर्थियों का चयन होना था, लेकिन वर्गवार अभ्यर्थियों की उपलब्धता के अनुसार कुल 3921 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चुने गए हैं।
आयोग ने बताया कि मुख्य परीक्षा 16 मई से 19 मई के बीच आयोजित की जाएगी। परिणाम में अभ्यर्थियों का रोल नंबर, जन्मतिथि और वर्ग के साथ कट ऑफ अंक भी आयोग की अधिकृत वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।












