क्रिकेट
24 Apr, 2026

मैच से पहले अभिषेक शर्मा ने किए गोविंद देव जी के दर्शन, जयपुर में उमड़ी फैंस की भीड़

आईपीएल मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा ने जयपुर में मंदिर पहुंचकर पूजा की, जहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक उमड़ पड़े।

जयपुर, 24 अप्रैल

आईपीएल मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शुक्रवार को अपनी माता के साथ जयपुर स्थित गोविंद देव जी मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। उनकी मौजूदगी की खबर मिलते ही मंदिर परिसर में प्रशंसकों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए वे असहज भी दिखाई दिए।

भारतीय टी-20 टीम के आक्रामक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने मंदिर में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर की चौखट पर बैठकर आरती में भाग लिया और विधि-विधान के साथ भगवान की पूजा की। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से उनका सम्मान किया गया और उन्हें गोविंद देव जी का प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। पुजारियों ने भी उनके हाथों से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाए।

मंदिर में प्रवेश करते समय अभिषेक ने सफेद मास्क लगाया हुआ था, इसके बावजूद मौजूद लोगों ने उन्हें पहचान लिया। इसके बाद प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो और वीडियो बनाने शुरू कर दिए।

भीड़ बढ़ने के बीच अभिषेक ने एक प्रशंसक को कैमरा बंद करने के लिए भी कहा। उन्होंने मंदिर परिसर में परिक्रमा की और कुछ प्रशंसकों के अनुरोध पर सीमित संख्या में तस्वीरें भी खिंचवाईं। दर्शन के बाद वे अपनी माता का हाथ पकड़कर भीड़ के बीच से बाहर निकलते नजर आए। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने व्यवस्था संभालते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर तक पहुंचाया।

गौरतलब है कि सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच 25 अप्रैल को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में मुकाबला खेला जाना है। इसी मैच के सिलसिले में अभिषेक शर्मा 22 अप्रैल को ही अपनी मां के साथ जयपुर पहुंच गए थे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़