काठमांडू, 24 अप्रैल
नेपाल मेडिकल काउंसिल ने उन 17 चिकित्सकों के पंजीकरण और लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं, जिन्होंने नेपाली नागरिकता त्यागकर विदेशी नागरिकता ग्रहण कर ली है। परिषद द्वारा जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि नागरिकता बदलने के बाद इन डॉक्टरों को काउंसिल के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है।
जारी सूचना में बताया गया है कि नेपाल मेडिकल काउंसिल अधिनियम, नियमावली तथा नेपाली नागरिकता कानून के प्रावधानों के तहत विदेशी नागरिकता प्राप्त करने वाले चिकित्सकों का पंजीकरण स्वतः समाप्त माना गया है और इसी आधार पर कार्रवाई की गई है।
लाइसेंस रद्द किए गए चिकित्सकों में डॉ. शर्मिला गुरुङ, डॉ. रोशन भुषाल, डॉ. मोति गुरुङ, डॉ. देवराज रेग्मी, डॉ. मेरिना गुरुङ, डॉ. निरंजनदेव पांडे, डॉ. रोजन केसी, डॉ. ममता गुरुङ, डॉ. राजीव हमाल, डॉ. सलुजा सिंह थारू, डॉ. सुजना केसी, डॉ. जोस्ना शाही, डॉ. मनीषा हमाल तथा डॉ. सुप्रिया शाक्य के नाम शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त डॉ. इच्छा न्यौपाने, डॉ. दिपेन ढकाल और डॉ. तुषार सरवजना का पंजीकरण भी समाप्त कर दिया गया है। परिषद के अनुसार इन चिकित्सकों ने भारतीय, ब्रिटिश, अमेरिकी, ऑस्ट्रेलियाई तथा हांगकांग की नागरिकता प्राप्त कर ली है।











