मध्य प्रदेश
24 Apr, 2026

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सीएम मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं, ग्राम स्वराज को बताया लोकतंत्र की ताकत

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभकामनाएं देते हुए ग्राम स्वराज, जनभागीदारी और पंचायतों की भूमिका को लोकतंत्र की मजबूत नींव बताया।

भोपाल, 24 अप्रैल।

देशभर में शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज की अवधारणा को साकार करने में पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत आधार इकाई के रूप में कार्य कर रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय स्वशासन को मजबूत बनाने, जनभागीदारी बढ़ाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने, डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को मनाया जाता है, जो वर्ष 1993 में लागू हुए 73वें संविधान संशोधन की स्मृति में आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य ग्रामीण लोकतंत्र को सशक्त बनाना, ग्राम सभाओं की भूमिका को मजबूत करना और पंचायतों के कार्यों को मान्यता देना है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़