अपराध
24 Apr, 2026

चरस तस्करी में महाराष्ट्र निवासी गिरफ्तार, कुल्लू एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

कुल्लू एसटीएफ ने मंडी में नाका जांच के दौरान एक कार से 407 ग्राम चरस बरामद कर महाराष्ट्र निवासी व्यक्ति को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

कुल्लू, 24 अप्रैल

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स कुल्लू को बड़ी सफलता मिली है, जिसमें महाराष्ट्र निवासी एक व्यक्ति को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई बीती रात उस समय की गई जब टीम मंडी के बिंद्राबनी फोरलेन के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी।

जांच के दौरान एक कार को रोका गया, जिसका नंबर पीबी 01ए-7980 बताया गया है। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार व्यक्ति के पास से कुल 407 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवींद्र धूपर, निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना मंडी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अधिकारियों के अनुसार मामले की आगे की जांच थाना मंडी द्वारा की जा रही है, जबकि नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़