अपराध
08 Jul, 2026

कुत्ता खरीदने आई महिला से फार्म हाउस में रेप, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

गुरुग्राम से रोहतक कुत्ता खरीदने आई एक महिला के साथ फार्म हाउस पर बुलाकर रेप करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

रोहतक, 08 जुलाई।

गुरुग्राम से रोहतक आई एक महिला के साथ रेप की घिनौनी वारदात सामने आई है। पीड़िता यहां एक कुत्ता खरीदने के इरादे से पहुंची थी, लेकिन एक फार्म हाउस संचालक ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम की रहने वाली महिला अपनी सहेली के परिचित से कुत्ता खरीदने के लिए रोहतक आई थी। आरोपी युवक ने उसे फार्म हाउस पर कुत्ता दिखाने के बहाने बुलाया था। वहां पहुंचते ही उसे एक कमरे में बैठा दिया गया, जहां आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ जबरदस्ती की।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने किसी तरह बाथरूम में छिपकर पुलिस को फोन किया और पूरी आपबीती सुनाई। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया।

पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और बयानों के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़