टॉप न्यूज़
08 Jul, 2026

बदरीनाथ मंदिर भेंट गणना में गड़बड़ी का आरोप, कर्मचारी पर एफआईआर

बदरीनाथ मंदिर की भेंट गणना में कथित अनियमितता के मामले में कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बदरीनाथ, 08 जुलाई।

बदरीनाथ मंदिर में भेंट गणना से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में एक कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समिति और शासन स्तर पर उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है।

मामले की शुरुआत सोशल मीडिया पर दो जुलाई को प्रसारित एक सूचना के बाद हुई। इसके आधार पर मंदिर की भेंट गणना प्रक्रिया की जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में संबंधित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल पर सुबह करीब नौ बजे से साढ़े नौ बजे के बीच भेंट गणना स्थल से नकदी ले जाने का आरोप सामने आया है।

समिति के अनुसार, जांच रिपोर्ट के प्रारंभिक निष्कर्षों के आधार पर कर्मचारी को निलंबित करने और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद आठ जुलाई को कोतवाली बदरीनाथ में मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। समिति ने बताया कि पुलिस जांच के साथ ही विभागीय स्तर पर भी जांच प्रक्रिया जारी रहेगी, ताकि पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़