फरीदाबाद, 08 जुलाई।
छांयसा थाना क्षेत्र के अटाली गांव में एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा सामने आया है। यहां एक 40 वर्षीय व्यक्ति अपनी लाइसेंसी पिस्तौल को संभालते समय अचानक घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि सुरेंद्र चौधरी के हाथ से हथियार अनजाने में जमीन पर गिर गया। जैसे ही पिस्तौल फर्श से टकराई, उससे एक गोली चल गई, जो सीधा उनके पैर में जा लगी।
आनन-फानन में परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शुरुआती जांच में यह एक दुर्घटना का मामला लग रहा है। फिलहाल घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।















