मध्य प्रदेश
24 Apr, 2026

कक्षा 10वीं की टॉपर प्रतिभा सोलंकी को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि, सीएम ने किया सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कक्षा 10वीं में 499 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान पाने वाली प्रतिभा सोलंकी को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने के साथ सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि को पूरे प्रदेश के लिए गर्व बताया।

भोपाल, 24 अप्रैल।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं परीक्षा में 500 में से 499 अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान हासिल करने वाली मेधावी छात्रा कु. प्रतिभा सिंह सोलंकी को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर प्रतिभा और उनके माता-पिता को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभा को सुशासन के प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा भी भेंट की। प्रतिभा अपने परिजनों के साथ मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन पहुंची थीं, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिभा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसी बेटियाँ प्रदेश का गौरव हैं। प्रतिभा की यह सफलता अन्य छात्र-छात्राओं और लाखों बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि इस बेटी की उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इस दौरान प्रतिभा और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़