मुंबई, 02 अप्रैल।
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज़ डेट में बदलाव किया गया है। निर्माता एकता कपूर ने आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए बताया कि फिल्म अब 10 अप्रैल के बजाय 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एकता कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि यह निर्णय वितरकों और प्रदर्शकों के साथ चर्चा के बाद लिया गया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में 'धुरंधर 2' की सफलता को देखते हुए रिलीज शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही दर्शकों के लिए ‘भूत बंगला’ के पेड प्रिव्यू शोज 16 अप्रैल को रात 9 बजे से शुरू होंगे।
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के टीज़र के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।












