उत्तर प्रदेश
18 Feb, 2026

बागपत में 20 हजार वर्ग मीटर की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

बागपत में विकास प्राधिकरण ने 20 हजार वर्ग मीटर में फैली दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया। बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई की गई।

बागपत, 18 फरवरी।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में अनाधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार देर शाम तक 20 हजार वर्ग मीटर में फैली अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत कॉलोनी में मकान निर्माण न करें।

बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण के जेई अजीत कुमार ने मंगलवार देर शाम बताया कि उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 के तहत अनधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की टीम ने बड़ौत क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया।

कार्रवाई के दौरान मोहित तोमर व रोहित तोमर पुत्रगण श्री संजय तोमर, राहुल व वरुण पुत्रगण वीरेंद्र तोमर द्वारा राज पैलेस के सामने बड़ौत में लगभग 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया। इसी प्रकार मोहित कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी, गोविंद गार्डन के पीछे बड़ौत में लगभग 10 हजार वर्ग मीटर में विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी को भी ध्वस्त किया गया।

बताया गया कि दोनों कॉलोनियां बिना ले-आउट स्वीकृति और बिना विकास अनुमति के विकसित की जा रही थीं, जो अधिनियम के प्रावधानों के विरुद्ध है। जनहित और सुनियोजित शहरी विकास को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई।

प्राधिकरण की अपील

जेई अजीत कुमार ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी भूमि या प्लॉट को खरीदने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि संबंधित ले-आउट और मानचित्र विकास प्राधिकरण से विधिवत स्वीकृत है या नहीं। अन्यथा ऐसे अनधिकृत निर्माण और प्लॉटिंग के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।