राजनीति
07 Feb, 2026

बस्तर की संस्कृति प्राचीन, समृद्ध और सबसे मीठी: राष्ट्रपति मुर्मु

जगदलपुर में बस्तर पंडुम-2026 का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर की संस्कृति की सराहना की और नक्सलमुक्त होते क्षेत्र में विकास कार्यों को रेखांकित किया।

रायपुर, 07 फरवरी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को जगदलपुर में आयोजित जनजातीय सांस्कृतिक उत्सव ‘बस्तर पंडुम-2026’ के संभाग स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बस्तर की संस्कृति को प्राचीन, समृद्ध और “सबसे मीठी” बताया। लालबाग मैदान में आयोजित समारोह में उन्होंने मां दंतेश्वरी का जयकारा लगाकर संबोधन की शुरुआत की और क्षेत्र की परंपराओं, विरासत व आतिथ्य की सराहना की।

राष्ट्रपति ने कहा कि छत्तीसगढ़ आना उन्हें अपने घर जैसा अनुभव देता है। बस्तर की सांस्कृतिक विविधता, लोक परंपराएं, देवी-देवताओं की आस्था, कला, व्यंजन और प्राकृतिक सौंदर्य देशभर के लोगों को आकर्षित करते हैं। उन्होंने उत्सव में बड़ी संख्या में शामिल बालिकाओं और नागरिकों का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि पिछले चार दशकों में नक्सलवाद से बस्तर के आदिवासी समाज और युवाओं को नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन अब क्षेत्र तेजी से नक्सल मुक्त हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। हिंसा छोड़कर लौटने वालों का स्वागत करते हुए उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास बनाए रखने की अपील की।

राष्ट्रपति ने कहा कि बस्तर पंडुम जनजातीय संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत करता है। यहां की गुफाएं, जलप्रपात और लोकजीवन प्रदेश की पहचान हैं। उन्होंने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विकास कार्यों से शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति को ढोकरा कला से निर्मित कर्मा वृक्ष और कोसा शिल्प का गमछा भेंट किया। इससे पूर्व मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन पीड़ितों के लिए 72.5 मिलियन डॉलर का निपटान किया

बैंक ऑफ अमेरिका ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े सेक्स क्राइम के पीड़ितों के साथ $72.5 मिलियन का समझौता किया, जिसमें करीब 75 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रम्प के मजाक और सैन्य विवाद से स्टारमर-यूएस रिश्ते संकट में

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा स्टारमर का मजाक उड़ाने और ब्रिटेन की सैन्य नीति पर हमला करने के बाद यूके और अमेरिका के संबंध गहरे संकट में हैं और सुधार मुश्किल प्रतीत होता है।