Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मणिपुर
18 Apr, 2026

भारत–म्यांमार सीमा पर केवाईकेएल उग्रवादी गिरफ्तार, मोबाइल और विदेशी मुद्रा बरामद

मणिपुर में भारत–म्यांमार सीमा के समीप सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन केवाईकेएल से जुड़े एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान मोबाइल फोन और म्यांमार की मुद्रा बरामद की गई है।

तेंगनौपाल (मणिपुर), 18 अप्रैल

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केवाईकेएल (सोरेपा) के एक सक्रिय सदस्य को भारत–म्यांमार सीमा के निकट गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी तेंगनौपाल जिले के मोरेह थाना क्षेत्र में भारत–म्यांमार फ्रेंडशिप ब्रिज के पास बॉर्डर पिलर संख्या 76 और 77 के बीच के क्षेत्र से की गई।

गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान फांजौबाम मुहिंद्रो के रूप में हुई है, जो इम्फाल पूर्व जिले के एंड्रो नंबर-3, खुमान लैकाई का निवासी है। सुरक्षा बलों ने उसके पास से दो मोबाइल फोन तथा 20,500 क्यात (म्यांमार मुद्रा) बरामद किए हैं। उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले भी इसी क्षेत्र से क्यात की बरामदगी की गई थी।

गिरफ्तार व्यक्ति और जब्त की गई सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई तथा विस्तृत जांच के लिए संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़