नई दिल्ली, 01 अप्रैल।
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे दौरे पर तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी। इस श्रृंखला के सभी मैच हरारे स्थित हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होंगे। पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा और तीनों मैच चार दिनों के भीतर समाप्त हो जाएंगे।
इस दौरे का समय बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों और टीम के नए खिलाड़ियों को मौका देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। टीम प्रबंधन इस अवसर पर नए चेहरों और युवा खिलाड़ियों की क्षमता का परीक्षण कर सकता है। भारत ने पिछली बार 2024 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था, जिसमें दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला खेली गई थी।
श्रृंखला का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है:
- पहला टी-20 मैच — 23 जुलाई 2026 (गुरुवार), हरारे
- दूसरा टी-20 मैच — 25 जुलाई 2026 (शनिवार), हरारे
- तीसरा टी-20 मैच — 26 जुलाई 2026 (रविवार), हरारे
जिम्बाब्वे टीम इस दौरे के बाद जनवरी 2027 में भारत का दौरा करेगी, जिसमें तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली जाएगी। इन मुकाबलों की मेजबानी कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में की जाएगी।












