Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
26 Oct, 2026

भोजपुर में बरखेड़ा भेल के पूर्व छात्रों ने 30 गुरुजनों का किया सम्मान, पुरानी यादें हुईं ताजा

भोपाल के बरखेड़ा भेल स्थित महात्मा गांधी विद्यालय के पूर्व छात्रों ने भोजपुर मंदिर परिसर में मिलन समारोह आयोजित कर करीब 30 शिक्षकों को सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लेकर गुरु-शिष्य परंपरा को याद किया।

भोपाल, 26 अक्टूबर।

शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरखेड़ा भेल के पूर्व छात्रों ने रविवार को भोजपुर मंदिर परिसर में मिलन समारोह आयोजित कर अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्राचार्य सहित करीब 30 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व छात्रों और शिक्षकों समेत लगभग 100 लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में वर्ष 1994 से 2015 के बीच विद्यालय में पढ़ाई करने वाले पूर्व छात्र शामिल हुए। उन्होंने अपने शिक्षकों को पुष्पहार पहनाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद सभी ने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। लंबे समय बाद पुराने शिक्षकों और सहपाठियों से मुलाकात होने पर कई लोग भावुक नजर आए। इस दौरान विद्यालय के दिनों से जुड़ी यादें भी साझा की गईं।

गुरु-शिष्य परंपरा का दिखा भावपूर्ण रूप

समारोह के आयोजक अतुल कुमार अंजान ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान, आभार और कृतज्ञता प्रकट करना था। कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा की झलक देखने को मिली। पूर्व छात्रों ने अपने शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

समारोह के दौरान शिक्षकों और पूर्व छात्रों ने भोजपुर स्थित विशाल शिवलिंग के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। सभी ने गुरुजनों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वल्पाहार से हुई। इसके बाद दोपहर में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। चाय के दौरान पूर्व छात्रों और शिक्षकों के बीच बातचीत और पुरानी यादों को साझा करने का सिलसिला जारी रहा।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़