Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
26 Oct, 2026

भोपाल में हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के चेहरे पर पोती स्याही, इंटरव्यू में जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप

भोपाल में हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के चेहरे पर स्याही पोतने की घटना सामने आई है। उन पर इंटरव्यू में जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप है।

भोपाल, 26 अक्टूबर।

भोपाल के भवानी चौक (पीर गेट) पर सोमवार दोपहर हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के साथ कुछ युवकों ने झूमाझटकी की और उनके चेहरे पर स्याही पोत दी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई। तिवारी पर एक इंटरव्यू के दौरान अनुसूचित जाति के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी थी।

घटना के बाद चंद्रशेखर तिवारी ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले युवकों ने खुद को अनुसूचित जाति का बताया। उन्होंने कहा कि वह सनातन धर्म के लिए काम करते रहेंगे और किसी धमकी से पीछे नहीं हटेंगे। तिवारी ने हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही और बताया कि वह समर्थकों के साथ कोतवाली थाने जा रहे हैं।

तिवारी ने कहा कि सनातन धर्म के लिए उनका काम जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि गर्दन काटने की धमकी मिलने के बावजूद वह पीछे नहीं हटेंगे और हिंदू समाज के साथ बने रहेंगे।

घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई दावे किए जा रहे हैं। कुछ पोस्ट में आरोप लगाया गया कि झांकियों के दौरान सख्ती और डीजे पर पाबंदी के पीछे तिवारी की पुलिस के साथ कथित मिलीभगत थी। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

इससे पहले प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे को बंद कराने की कार्रवाई को लेकर भी तिवारी विवादों में आए थे। उस समय उनकी पुलिसकर्मियों से बहस हुई थी। मंगलवारा थाना प्रभारी अजय सोनी से भी उनकी नोक-झोंक हुई थी। उस घटनाक्रम के बाद डीजे पर कार्रवाई और पुलिस की भूमिका को लेकर विवाद चर्चा में रहा था।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़