उत्तर प्रदेश
13 May, 2026

भाजपा महिला मोर्चा का जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन स्थगित, प्रतीक यादव के निधन पर जताया शोक

प्रतीक यादव के निधन के चलते भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शोक व्यक्त करते हुए कार्यक्रम निरस्त करने के निर्देश दिए।

लखनऊ, 13 मई।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा बुधवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय भाजपा नेता एवं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन के बाद लिया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देश पर महिला मोर्चा का यह विरोध कार्यक्रम फिलहाल निरस्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतीक यादव के निधन की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है और इस कठिन समय में वे शोकाकुल परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हैं।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस गहरे दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाने की योजना बनाई गई थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़