दक्षिण एशिया
12 May, 2026

श्रीलंका में साइबर अपराध नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 173 भारतीय समेत 198 विदेशी गिरफ्तार

श्रीलंका के दक्षिणी प्रांत में पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी कर 173 भारतीय और 25 नेपाली नागरिकों सहित 198 विदेशियों को गिरफ्तार किया है।

कोलंबो 12 मई

श्रीलंका में पुलिस ने दक्षिणी प्रांत के तीन अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित साइबर अपराध में संलिप्त होने के संदेह में 198 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी मिडिगामा, हिक्काडुवा और गाले क्षेत्रों में की गई, जहां डिजिटल धोखाधड़ी से जुड़े केंद्र संचालित होने की जानकारी मिली थी।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में अधिकांश दक्षिण एशियाई मूल के हैं, जिनमें 173 भारतीय और 25 नेपाली नागरिक शामिल हैं।

गाले क्षेत्र में सबसे अधिक गिरफ्तारी दर्ज की गई, जहां दो स्थानों से कुल 110 भारतीय नागरिकों को हिरासत में लिया गया। हिक्काडुवा के डोडंडुवा क्षेत्र में एक ठिकाने पर छापेमारी कर 35 भारतीय और 20 नेपाली नागरिकों को पकड़ा गया। इसी दौरान 43 वर्षीय होटल मालिक को भी गिरफ्तार किया गया, जिसने इन लोगों को आवास उपलब्ध कराया था।

इस कार्रवाई में पुलिस ने 25 कंप्यूटर, 119 मोबाइल फोन, लगभग 7.5 लाख रुपये नकद तथा दो वाहन भी जब्त किए हैं।

मिडिगामा क्षेत्र में 11 मई को पिनवट्टा इलाके के एक होटल पर छापे के दौरान 33 लोगों को पकड़ा गया, जिनमें 28 भारतीय और 5 नेपाली नागरिक शामिल थे। वहां से 83 कंप्यूटर और 198 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी संदिग्धों पर कंप्यूटर अपराध कानून के उल्लंघन, वैध वीजा के बिना देश में रहने तथा टूरिस्ट वीजा पर काम करने के आरोप लगाए जाएंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़