आज मंगलवार को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जा रहा है। चिकित्सा सेवा में डॉक्टरों और दवाओं के साथ नर्सों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से हर वर्ष 12 मई को यह दिवस मनाया जाता है। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी नर्सों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश देते हुए कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और करुणा का सजीव स्वरूप है। उन्होंने कहा कि समर्पण और धैर्य के साथ हर परिस्थिति में अपनी सेवाएं देने वाली सभी नर्स बहनों और भाइयों को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही उन्होंने कामना की कि सभी नर्स मानवता की सेवा इसी प्रकार निरंतर करते रहें और ईश्वर उन्हें इसके लिए असीम शक्ति प्रदान करे।








.jpg)


