भोपाल, 07 मई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार में नवनियुक्त मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई टीम बिहार के विकास, जनसेवा और सुशासन के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नवगठित मंत्रिमंडल के सहयोग से राज्य में विकास की गति और अधिक तेज होगी तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को नई दिशा मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को पटना में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में बिहार के नवनियुक्त मंत्रिमंडल सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। यह आयोजन राज्य की नई प्रशासनिक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।






.jpg)

.jpg)




