बेंगलुरु, 07 मई।
ब्रिक्स सर्वोच्च लेखा संस्थानों के नेताओं का दो दिवसीय शिखर सम्मेलन आज बेंगलुरु में “शहरी गतिशीलता पर केंद्रित जीवन सुगमता” विषय के साथ शुरू हुआ। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के कार्यालय द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में 42 प्रतिनिधियों ने भाग लिया है, जिनमें ब्रिक्स देशों के सर्वोच्च लेखा संस्थानों के प्रमुख शामिल हैं।
सम्मेलन का उद्घाटन भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के. संजय मूर्ति द्वारा किया गया। इस आयोजन के दौरान शहरी गतिशीलता, सतत परिवहन प्रणाली, पर्यावरणीय स्थिरता, सार्वजनिक सेवा वितरण और लेखा-परीक्षण की कार्यप्रणालियों को और मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
इस शिखर सम्मेलन में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, रूस, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के समापन पर ब्रिक्स सर्वोच्च लेखा संस्थान कार्य योजना 2027-28 और बेंगलुरु घोषणा को अपनाया जाएगा।





.jpg)




