प्रशासनिक खबरें
07 May, 2026

मप्र वित्त सेवा अधिकारी संघ की वेबसाइट लॉन्च, जून में होंगे ऑनलाइन चुनाव

डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मध्यप्रदेश वित्त सेवा अधिकारी संघ ने ऑनलाइन चुनाव और प्रशासनिक सुविधाओं की नई व्यवस्था शुरू की है।

भोपाल, 07 मई।

मध्यप्रदेश वित्त सेवा अधिकारी संघ ने डिजिटल पहल करते हुए अपनी नई वेबसाइट लॉन्च कर दी है। राज्य मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने इस पहल को नवाचार और आधुनिक प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में पहली बार किसी अधिकारी या कर्मचारी संघ द्वारा चुनाव की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कराई जाएगी। नई व्यवस्था के तहत प्रदेशभर में पदस्थ वित्त सेवा अधिकारी ऑनलाइन नामांकन, नाम वापसी और मतदान की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। चुनाव पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न होंगे।

उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कई उपयोगी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें ‘वित्त व्यवस्था’ पुस्तक, कार्यरत और सेवानिवृत्त वित्त सेवा अधिकारियों की जानकारी, अन्य राज्यों के वित्त सेवा संघों का विवरण, शासन को भेजे गए मांग पत्र और वित्त सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल किए गए हैं।

संघ के अनुसार आगामी कार्यकारिणी चुनाव जून 2026 में इसी ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे। नई व्यवस्था से चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनने की उम्मीद जताई जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़