प्रशासनिक खबरें
07 May, 2026

डाकघरों में आज से आधार सेवाओं का विशेष महा-अभियान शुरू

भोपाल में भारतीय डाक विभाग 8 और 9 मई को विशेष आधार महा-अभियान चलाएगा। जिले के 26 डाकघरों में नए आधार कार्ड और संशोधन संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

भोपाल, 07 मई।

आम नागरिकों को आधार सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय डाक विभाग के भोपाल संभाग द्वारा 8 और 9 मई को विशेष आधार महा-अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के प्रमुख डाकघरों और उपडाकघरों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां नागरिक आधार से जुड़ी विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

अभियान के दौरान भोपाल संभाग के तीन प्रधान डाकघरों और 23 प्रमुख उपडाकघरों में आधार सेवा केंद्र संचालित किए जाएंगे। यहां नए आधार कार्ड बनवाने के साथ-साथ नाम, पता, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी में संशोधन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

डाक विभाग ने नागरिकों की सुविधा और बेहतर प्रबंधन के लिए 6 और 7 मई को संबंधित आधार केंद्रों पर टोकन वितरण व्यवस्था भी लागू की है। इससे लोगों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी और आधार सेवाएं व्यवस्थित तरीके से प्रदान की जा सकेंगी।

विभाग के अनुसार भोपाल जीपीओ, सेंट्रल टीटी नगर प्रधान डाकघर और भेल प्रधान डाकघर में आधार सेवाएं सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा अन्य प्रमुख उपडाकघरों में संचालित आधार केंद्रों पर यह सुविधा सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक दी जाएगी।

डाक विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर आधार संबंधी कार्यों का लाभ लें। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक त्वरित और सुगम आधार सेवाएं पहुंचाना है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़