Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मणिपुर
07 May, 2026

मणिपुर में उग्रवाद पर बड़ी कार्रवाई: कई कैडर गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

मणिपुर में सुरक्षा बलों के अभियानों में कई उग्रवादी कैडरों की गिरफ्तारी के साथ भारी मात्रा में नकदी, हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

इम्फाल, 07 मई।

मणिपुर में सुरक्षा बलों और पुलिस द्वारा पिछले 24 घंटों के दौरान चलाए गए अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के कई कैडरों को गिरफ्तार किया गया है। इन कार्रवाइयों के दौरान भारी मात्रा में नकदी, हथियार, विस्फोटक और अन्य संदिग्ध सामग्री भी बरामद की गई है।

इंफाल पश्चिम जिले के लामसांग थाना क्षेत्र स्थित लामलोंगेई आवांग लेकाई इलाके से सुरक्षा बलों ने केसीपी (पीएससी) संगठन के कैडर हाओबाम जॉनसन मैतेई उर्फ सनाथोई उर्फ सागेई को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड मिला है। इसी संगठन से जुड़ी एक अन्य महिला कैडर सलाम ओंगबी कोंजेंगबाम करुणा देवी उर्फ पिपिक को भी उसके आवास से पकड़ा गया, जिसके पास से 6.81 लाख रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किया गया।

एक अन्य कार्रवाई में प्रीपाक (पीआरओ) संगठन के कैडर वांगखेम रोहित सिंह उर्फ अंगखेई को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो मोबाइल फोन और 1400 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

इसके अलावा तीन मई को इंफाल एयरपोर्ट के पास हुए विस्फोट मामले में संलिप्तता के आरोप में केसीपी (पीएससी) कैडर लैशराम इबोमचा मैतेई को इंफाल पूर्व जिले के पोरोमपट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे 10 दिन की हिरासत में भेज दिया है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। उसके पास से भी एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद हुआ है।

इससे पहले सुरक्षा बलों ने यूकेएनए संगठन के स्वयंभू लेफ्टिनेंट सीमेनलाल हाओकिप को चुराचांदपुर जिले के एम सोंगगेल गांव से गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर एस खोलें और उखा लोइखाई के जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए।

बरामद सामग्री में एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, एक .32 पिस्तौल, एक 9 एमएम पिस्तौल मैगजीन, विभिन्न बोर के 26 जिंदा कारतूस, दो हैंड ग्रेनेड, चार आईईडी, एक रेडियो सेट, एक मारुति जिप्सी वाहन और एक स्मार्टफोन शामिल है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़