भोपाल, 06 मई।
मप्र में निगम-मंडल, प्राधिकरण, बोर्ड और आयोगों में राज्य सरकार द्वारा अब तक 60 राजनीतिक नियुक्तियां की जा चुकी हैं, जिनमें 10 प्राधिकरण, आठ निगम, पांच आयोग, चार बोर्ड और तीन समितियां शामिल हैं। इन राजनीतिक नियुक्तियों में सबसे ज्यादा उज्जैन का दबदबा है, जहां से 9 नेताओं को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य बनाकर मंत्री का पॉवर (दर्जा) दिया गया है। राजनीतिक नियुक्तियों में उन नेताओं को प्राथमिकता दी गई है, जिन्हें 2023 विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला या जो कम अंतर से हार गए थे। इसके अलावा पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और जनाधार वाले नेताओं को राजनीतिक पद देकर आगामी चुनावों के लिए सक्रिय रखने की रणनीति अपनाई गई है।
राज्य सरकार द्वारा ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से 18, मालवा से 20, बुंदेलखंड से 4, महाकौशल और विंध्य से 5-5 नियुक्तियां की गई हैं। इनमें उज्जैन 9 पदों के साथ सबसे आगे है, जिससे मालवा क्षेत्र का प्रभाव मजबूत दिख रहा है। नियुक्तियों में सामाजिक संतुलन बनाए रखने की भी कोशिश हुई है। 16 पदों पर सवर्ण नेताओं को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि 5 पद एससी-एसटी वर्ग को मिले हैं। ओबीसी और एसटी वर्ग की एक-एक महिला को भी अध्यक्ष पद दिया गया है। साथ ही 4 यादव नेताओं को भी अध्यक्ष बनाया गया है।
भोपाल और इंदौर में तक नियुक्तियां लंबित
भोपाल, इंदौर और देवास में अभी भी नियुक्तियां अभी लंबित हैं। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) और भोपाल विकास प्राधिकरण (वीडीए) में नामों को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। इसके अलावा 16 नगर निगमों में एल्डरमैन के नाम भी पिछले एक महीने से अटके हुए हैं, जहां सांसद, विधायक और संगठन के बीच तालमेल की कमी सामने आ रही है।
अब तक कहां-किसकी नियुक्ति
प्राधिकरण-
विंध्य विकास प्राधिकरण- अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष- डॉ. अजय सिंह, संजय तीर्थानी।
उज्जैन विकास प्राधिकरण- अध्यक्ष रविेंद्र सोलंकी, उपाध्यक्ष- मुकेश यादव, रवि वर्मा।
विशेष क्षेत्र प्राधिकरण ग्वालियर- अध्यक्ष अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष- हरीश मेवाफरोश।
ग्वालियर विकास प्राधिकरण- अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, उपाध्यक्ष- सुधीर गुप्ता, वेद प्रकाश शिवहरे।
अमरकंटक विकास प्राधिकरण- अध्यक्ष राजेंद्र भारती।
ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण- अध्यक्ष अशोक जादौन, उपाध्यक्ष- उदय वीर सिंह गुर्जर।
रतलाम विकास प्राधिकरण- अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष- गोविंद काकर्णी और प्रवीण सोनी।
मप्र तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण भोपाल- अध्यक्ष विनोद गोटिया।
मप्र सहरिया विकास प्राधिकरण- अध्यक्ष गुड्डी आदिवासी।
जबलपुर विकास प्राधिकरण- अध्यक्ष्स संदीप जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी।
समिति
समिति, मंडल और संस्थान
मप्र राज्य कर्मचारी कल्याण समिति- अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा।
मप्र गृह निर्माण मंडल- अध्यक्ष ओम जैन।
महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान- अध्यक्ष कौशल शर्मा।
बोर्ड
मछुआ कल्याण बोर्ड- अध्यक्ष महेश केवट।
महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड- अध्यक्ष केशव भदौरिया।
खादी एवं ग्रामउद्योग बोर्ड- अध्यक्ष पंकज जोशी, उपाध्यक्ष राकेश जादौन।
कुश समाज कल्याण बोर्ड- अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाह।
आयोग
मप्र अनुसूचित जनजाति आयोग- अध्यक्ष रामलाल रौतेल, सदस्य- भगत नेताम, मंगल सिंह धुर्वे।
मप्र अनुसूचित जाति आयोग- अध्यक्ष कैलाश जाटव, सदस्य- रामलाल मालवीय, बारेलाल अहिरवार।
मप्र राज्य महिला आयोग- अध्यक्ष रेखा यादव और सदस्य साधना स्थापक।
मप्र योग आयोग - अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह।
मप्र युवा आयोग- अध्यक्ष प्रवीण शर्मा।
निगम
मप्र वन विकास निगम - अध्यक्ष रामनिवास रावत और उपाध्यक्ष रामोहन बघेल।
मप्र पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम- अध्यक्ष केशव सिंह बघेल।
मप्र सहकारी बैंक मर्यादित विकास निगम- प्रशासक- महेंद्र सिंह यादव।
मप्र वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन - अध्यक्ष संजय नगाईच।
मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लि- अध्यक्ष केपी यादव और उपाध्यक्ष संजीव कांकर।
मप्र पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम- अध्यक्ष रवि मालवीय।
मप्र पाठ्यपुस्तक निगम- अध्यक्ष सौभाग्य सिंह।
मप्र लघु उद्योग निगम मर्यादित - अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह।








.jpg)




