सरकार व नीतियाँ
06 May, 2026

स्वास्थ्य सेवाओं का डिजिटल एकीकरण शुरू, ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ से एक प्लेटफॉर्म पर सभी कार्य

स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ लॉन्च कर देश की स्वास्थ्य सेवाओं को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

नई दिल्ली, 06 मई

देश में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल रूप से और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ की शुरुआत की है। इस पोर्टल का शुभारंभ 10वें नेशनल समिट ऑन इनोवेशन एंड इन्क्लूसिविटी के दौरान किया गया। इसे आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत विकसित किया गया है, जो आभा प्रणाली से जुड़कर मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड का सुरक्षित और सुगम आदान-प्रदान सुनिश्चित करेगा।

मंत्रालय के अनुसार यह नया पोर्टल अलग-अलग स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों से जुड़े बिखरे हुए डिजिटल सिस्टम को एकीकृत कर एक ही प्लेटफॉर्म पर लाएगा। अब तक विभिन्न ऐप और पोर्टल अलग-अलग कार्य कर रहे थे, जिससे डेटा की पुनरावृत्ति और समय की बर्बादी जैसी समस्याएं सामने आती थीं।

इस पोर्टल के माध्यम से अब सभी प्रकार की डेटा एंट्री एक ही स्थान पर की जा सकेगी, जिससे बार-बार लॉगिन करने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। इसके साथ ही रिपोर्टिंग और मॉनिटरिंग की प्रक्रिया भी पहले की तुलना में अधिक सरल और प्रभावी हो जाएगी।

स्वास्थ्य कर्मियों को भी इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आशा कार्यकर्ता, एएनएम, सीएचओ और चिकित्सा अधिकारी अब एक ही सिस्टम पर सभी कार्य कर सकेंगे, जिससे उनका कार्यभार कम होगा और समय की बचत होगी।

मंत्रालय ने बताया कि इस एकीकृत प्रणाली से इंफ्रास्ट्रक्चर लागत में लगभग 20 से 30 प्रतिशत तक कमी आने की संभावना है। साथ ही डेटा एंट्री और स्टाफ के दोहराव में 20 से 40 प्रतिशत तक की बचत होगी, जबकि निर्णय लेने की प्रक्रिया भी अधिक तेज होगी।

यह पोर्टल भारत के डिजिटल स्वास्थ्य ढांचे को एकीकृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और डेटा आधारित निर्णय प्रणाली को मजबूती मिलेगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़